क्या आप भी एक अच्छी कंपनी की हेल्थ इंश्योरेंस प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं क्यूंकि यहाँ आपको इंडिया की सबसे प्रसिद्ध और ट्रस्टेड कंपनी Star Health Insurance In Hindi के बारे में सभी जानकारी देने वाला हूँ।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का नाम आपमें से कई लोगों ने पहले सुन रखा होगा लेकिन आपमें से कई लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी।
इसलिए मैं आपलोगों के लिए इस हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी सभी जानकारी बताने वाला हूँ जिससे आप इस कंपनी के बारे में और इसके प्लान के बारे में सब कुछ अच्छे से समझ सकें।
आज के इस पोस्ट में आपको स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से जुड़ी सभी महत्वपुर्ण जानकारी जैसे, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस क्या है, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की फायदे, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का कस्टमर केयर नंबर, Star health insurance plan in hindi, Star health insurance plan details in hindiआदि के बारे में सभी जानकारी देने वाला हूँ।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस क्या है? (Star health insurance in hindi)
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड भारत की एक मल्टीनेशनल हेल्थ इन्शुरन्स कंपनी है जिसकी शुरुआत साल 2006 में हुयी थी और इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है।
यह कंपनी स्वास्थ्य, व्यक्तिगत दुर्घटना और विदेशी यात्रा इन्शुरन्स में सेवाएं प्रदान करती है, और ये सेवाएं एजेंटों और ऑनलाइन अलग अलग विभिन्न चैनलों के माध्यम से प्रदान करती है।
इंश्योरेंस एक इंग्लिश वर्ड है जिसे हिंदी में बीमा कहा जाता है और स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी कई बर्षों से लोगो को सेवा प्रदान करती आ रही है और यह हेल्थ इंश्योरेंस के मामले में एक बहुत ही ट्रस्टेड कंपनी है।
अगर आप एक मिडिल क्लास हैं तो आप खुद ही समझ रहे होंगे की जब कोई इमरजेंसी में इलाज करवाना होता है तो हमारी सभी सेविंग उस इलाज करवाने में ही ख़त्म हो जाती है।
मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूँ क्यूंकि मैं खुद एक मिडिल क्लास से आता हूँ और मैंने इस स्थिति का सामना कई बार किया है और फैमिली मेमेबर्स को भी करते देखा है।
इसलिए इन परिस्थितियों को कई बार सामना करने के बाद मुझे अच्छे से समझ आ गया की हेल्थ इंश्योरेंस हमारे और हमारे फैमिली मेमेबर्स के लिए कितना महत्वपुर्ण है।
💥💥Note:
- मैं आपको एक जरुरी बात बता देना चाहता हूँ की आप जब भी किसी तरह की इन्शुरन्स प्लान किसी कंपनी की लेने जा रहे हो तो आपको उस कंपनी के बारे में सभी जानकारी जरूर पता कर लेनी चाहिए और अच्छे से सोच समझकर किसी भी कंपनी का इन्शुरन्स प्लान लें।
- आज के समय कई सारे ऐसे कंपनी आ गए जो आपको इन्शुरन्स देते मिल जाएंगे लेकिन इनमें से कई सारे कंपनी फ्रॉड भी होते हैं इसलिए में आपको जागरूक करने की कोशिश कर रहा हूँ ताकि आपके पैसे बर्बाद ना हो सकें और सोच समझ कर अच्छी कंपनी के प्लान लें।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की जानकारी (About star health insurance in hindi)
स्थापना | 2006 |
मुख्यालय | चेन्नई, तमिलनाडु, भारत |
एमडी और सीईओ | वी जगन्नाथन, डॉ. एस. प्रकाश, आनंद राय |
इंडस्ट्री | वित्तीय सेवाएं |
कार्य/प्रोडक्ट्स | स्वास्थ्य बीमा(Health insurance), यात्रा बीमा(Travel insurance), दुर्घटना बीमा(Accidental insurance) |
वेबसाइट | www.starhealth.in |
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस क्यों चुनना चाहिए?
- हेल्थ इंश्योरेंस आपको और आपके परिवार को मेडिकल इमरजेंसी जैसे स्थिति के कारण उत्पन्न होने वाले सभी वित्तीय जोखिम से बचाता है।
- अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस होता है तो आप बिना खर्चों की चिंता किए बिना अच्छे से अच्छे हॉस्पिटल और डॉक्टर से इलाज करा सकते हैं।
- यदि आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस होता है, तो आप कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
- अस्पताल में भर्ती होने से पहले और अस्पताल में भर्ती होने के बाद के सभी खर्चों को कवर किया जाता है।
- एक उचित स्वास्थ्य योजना खरीदने से आपको अपनी गाढ़ी कमाई की बचत और अन्य संपत्तियों को बचाने में मदद मिलती है। अगर आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं होगा तो आपकी सभी सेविंग इलाज करवाने में खत्म हो सकती है।
- स्वास्थ्य बीमा योजना की मदद से आपको 24 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहने पर होने वाले सभी खर्चों को कवर करती है। इसमें आपके कमरे का किराया, डॉक्टर की फीस, दवा का खर्च, डायग्नोस्टिक टेस्ट की फीस, आदि शामिल होती हैं।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस प्लान? (Star health insurance plan in hindi)

प्लान उपलब्ध | सिल्वर और गोल्ड प्लान |
कवरेज प्रकार | इंडिविजुअल या फैमिली |
पॉलिसी अवधी | 1 वर्ष/ 2 वर्ष/ 3 वर्ष |
सम एश्योर्ड | 3 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये तक |
क्युमुलेटिव बोनस | 20% प्रत्येक क्लेम-फ्री वर्ष के लिए – SI के 100% तक |
रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट बेनिफिट | SI में 25% की बढ़ोतरी 10,00,000 रुपये तक |
लॉयल्टी बेनिफिट | अगर पॉलिसी 36 साल होने से पहले खरीदी गई थी तो 40 साल से ऊपर के लोगों के लिए 10% की छूट |
प्रवेश आयु | वयस्कों के लिए: 18 वर्ष – 40 वर्ष और आश्रित बच्चों के लिए: 91 दिन से 25 वर्ष तक |
कवर किए गए लोगों की संख्या | स्वयं, पति या पत्नी और 3 आश्रित बच्चों तक |
प्रीमियम पेमेंट ऑप्शन | मासिक/त्रैमासिक/अर्ध-वार्षिक/वार्षिक |
रिन्यूअल | आजीवन |
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के डिटेल्स? (Star Health Insurance plan Details in Hindi)
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस सिल्वर और गोल्ड प्लान उपलब्ध कराती है।
- यहां आपको इंडिविजुअल और फैमेली-फ्लोटर के आधार पर प्लान उपलब्ध है। फैमेली में आप, आपका जीवनसाथी और आपके बच्चे(3 बच्चे तक) शामिल हैं।
- आप 18 से 40 वर्ष की उम्र तक इंश्योरेंस ले सकते हैं और 91 दिन से 25 वर्ष की आयु के आश्रित बच्चों सहित।
- अस्पताल में भर्ती होने के लिए प्रारंभिक वेटिंग पीरियड 30 दिन का होता है (इमरजेंसी होस्पिटलिज़शन में भर्ती को छोड़कर)।
- धीमी गति से बढ़ने वाली बीमारियों को 12 महीने के बाद कवर करती है।
- स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी बिना किसी ब्रेक के 12 महीने के निरंतर बीमा के बाद पहले से मौजूद बीमारियों को कवर करती है।
- इस प्लान में कोई पूर्व-स्वीकृति चिकित्सा जांच नहीं होता है।
- आपको 15 दिनों का फ्री-लुक पीरियड का फायदा मिलता है।
- आपको आजीवन रिन्यूअल की सुविधा प्रदान कराई जाती है।
ये भी पढ़ें:
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के इन्क्लूशन? (Inclusions)
आप 3 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये (इंडिविजुअल आधार पर) और 5 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये (एक फैमेली फ्लोटर आधार पर) के सम एश्योर्ड विकल्पों के आधार पर स्टार बीमा पॉलिसी खरीद सकते हैं।
स्टार बीमा पॉलिसी के अंदर शामिल होने वाले इलाज़ और बीमारियों की सूची कुछ इस प्रकार हैं-
1. आपातकालीन एम्बुलेंस चार्जेज:
इसके अंदर आपातकालीन एम्बुलेंस चार्जेज कवर किए जाते हैं और इसमें कोई सीमा नहीं है।
2. अस्पताल का खर्च:
अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, कमरे का किराया, नर्सिंग खर्च, विशेषज्ञ की फीस, ICU शुल्क सहित अस्पताल के खर्च को कवर किया जाता है।
3. अस्पताल में भर्ती होने से पहले का खर्च:
अस्पताल में प्रवेश से पहले किए गए सभी मेडिकल खर्च को 60 दिनों तक कवर किया जाता है।
4. अस्पताल में भर्ती होने के बाद के खर्च:
अस्पताल से छुट्टी मिलने के 90 दिन बाद तक किए गए मेडिकल खर्च को कवर किया जाता है।
5. डेकेयर ट्रिटमेंट:
डेकेयर ट्रिटमेंट का मतलब एक ऐसी ट्रीटमेंट, जिनके लिए पेशेंट को 24 घंटे से ज्यादा हॉस्पिटल में एडमिट होने की जरूरत नहीं होती।
इस प्लान में सभी डेकेयर ट्रिटमेंट को कवर किया जाता है और इसकी कोई समय सीमा तय नहीं है।
6. मॉडर्न ट्रिटमेंट:
आज के समय कई ऐसे बिमारियों के लिए मॉडर्न ट्रिटमेंट किया जाता है; जिससे ट्रीटमेंट आसानी से और जल्दी किया जाता है।
कई ऐसे मॉडर्न ट्रीटमेंट हैं जिनमें ब्रेन स्टिमुलेशन, बैलून साइनुप्लास्टी, मौखिक कीमोथेरेपी, आदि शामिल होते हैं।
7. सड़क यातायात दुर्घटना:
इसके अंदर सड़क दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगी को पॉलिसी वर्ष में एक बार कवर किया जाता है, लेकिन इसमें दुर्घटना दौरान बीमित व्यक्ति ने हेलमेट पहना होना चाहिए और वह two-wheeler चला रहा होना चाहिए।
8. प्रीमियम डिस्काउंट:
इसके अंदर कई प्रकार है डिस्कंट शमिल है जिनमें आप 36 वर्ष की आयु से पहले पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं और 40 वर्ष की आयु पूरी होने पर बिना किसी ब्रेक के रिन्यूअल का भुगतान कर सकते हैं और प्रीमियम में 10% की छूट दी जाती है।
9. हेल्थ चेक-अप:
इसके अंदर कई सारे हेल्थ चेक-अप कराने से होने वाले खर्चे भी कवर किए जाते हैं।
10. स्टार वेलनेस प्रोग्राम:
इस प्रोग्राम के अंदर बीमित व्यक्ति वेलनेस गतिविधियों के माध्यम से और एक स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखकर कई तरह के पुरस्कारों का लाभ ले सकते हैं।
11. अस्पताल कैश:
यह केवल गोल्ड प्लान में ही उपलब्ध होते हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद हर दिन के लिए 1000 रुपये मिलते हैं।
12. डिलिवरी खर्चे:
यह फायदे गोल्ड प्लान में ही उपलब्ध हैं। इसमें प्रति डिलीवरी 30,000 रुपये तक का डिलीवरी खर्च शामिल होती है।
13. मैटरनिटी:
यह केवल गोल्ड प्लान में शामिल हैं इसके अंतर्गत 30,000 रुपये प्रति डिलीवरी कवर किया जाता है। इसमें जीवनकाल में अधिकतम 2 डिलीवरी और वेटिंग पीरियड 36 महीने का शामिल है।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के एक्सक्लूशन? (Exclusions)
स्टार बीमा पॉलिसी के अंदर शामिल नहीं होने वाले इलाज़ और बीमारियों की सूची कुछ इस प्रकार हैं-
- पहले से मौजूद बीमारियां का इलाज़
- मोटापे से संबंधित इलाज
- लिंग परिवर्तन का इलाज
- कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी का इलाज
- शराब या अन्य नशीली दवाओं से होने वाली समस्या का इलाज
- STD
- बाँझपन का इलाज
- जानबूझकर आत्म-चोट के बाद इलाज़
- युद्ध या आक्रमण जैसी स्थितियाँ में इलाज़
- परमाणु हथियार हमला से होने वाली समस्या का इलाज
- दुर्घटनाओं को छोड़कर, 30-दिन की वेटिंग पीरियड के दौरान कोई खर्च कवर नहीं किया जाता है।
आपको ऊपर बताए गए सभी इलाज़ इस स्टार बीमा पॉलिसी के अंतर्गत शामिल नहीं है।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यूअल कैसे करें?
अगर आप स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के कस्टमर है और आपका प्लान एक्सपायर होने वाले है और उसे रिन्यू करवाना चाहते है तो इसके लिए आपके पास स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की तरफ से ही रिन्यू को नोटिफाई करने के लिए कॉल आने लगते हैं।
आप चाहे तो स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के वेबसाइट पर जाकर और वहाँ लोग इन करके भी अपने इंश्योरेंस प्लान को रिन्यू कर सकते हैं।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी कैंसिल कैसे करें?
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को कैंसिल करने के लिए इस कंपनी की तरफ से पॉलिसीधारक को 15 दिनों की फ्री लुक पिरियड के भीतर पॉलिसी को कैंसिल करने की सुविधा प्रदना करता है।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के वेबसाइट पर जाकर और वहाँ लोग इन करके अपने इंश्योरेंस प्लान को कैंसिल कर सकते हैं।
उसके बाद आपको कंपनी द्वारा किए गए सभी खर्च या स्टांप शुल्क को घटाकर आपको पैसे वापस कर दी जाती है।
यदि आप पॉलिसी 15 दिनों के बाद कैंसिल करते हैं, तो आपके पैसे आनुपातिक आधार पर आपको वापस कर दी जाती है।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की विशेषताएं और फायदे?
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की विशेषताएं और फायदे कुछ इस प्रकार हैं:
- इस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के अंदर आपको दो पॉलिसी प्लान के विकल्प मिलते हैं जिनेम एक गोल्ड और दूसरा सिल्वर प्लान शामिल होते हैं, जिसे आप अपने अनुसार ले सकते हैं।
- इस हेल्थ इंश्योरेंस के अंदर आपके हेल्थ चेक-अप के खर्चे भी कवर किए जाते हैं।
- अगर आपके साथ किसी प्रकार की सड़क यातायात दुर्घटना हो गयी हो तो उसके कारण अस्पताल में भर्ती होने का खर्च भी कवर किया जाता है।
- आपको सभी तरह के मॉडर्न ट्रीटमेंट से होने वाले इलाज का खर्चा भी इसमें कवर किए जाते हैं।
- आपके बीमारी से जुड़े सभी तरह के जाँच के खर्चे इस बीमा के अंदर कवर होते हैं।
- यहाँ आपको 100% तक की सम एश्योर्ड की आटोमेटिक रेस्टोरेशन की सुविधा मिल जाती है।
- सिंगल एसी रूम में इलाज की अनुमति देने वाले कमरे के किराए पर कोई कैपिंग नहीं लगाए जाते हैं।
- इस स्टार हेल्थ इंश्योरेंस वेलनेस प्रोग्राम के तहत आपको प्रीमियम पर 10% की बचत होती है।
- इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार टैक्स के ऊपर लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का कस्टमर केयर नंबर?
अगर आप स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की इंश्योरेंस ले चुके हैं या फिर लोन लेना चाहते हैं और इंश्योरेंस से रिलेटेड किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहते हैं या आपको इससे जुड़ी कोई समस्या हैं तो आप कस्टमर केयर से निचे बताए गए कांटेक्ट नंबर या ईमेल के माध्यम से बात कर सकते हैं।
कस्टमर केयर से बात करने के लिए निचे बताए गए तरीकों में से किसी भी तरीका का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- Toll-Free Number – 1800 425 2255 / 1800 102 4477
- Email – support@starhealth.in
FAQs:
Q: स्टार हेल्थ पॉलिसी में क्या-क्या कवर होता है?
Ans: स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में आपको अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, गंभीर बीमारी के लिए अतिरिक्त सहायता, मेडिकल चेक-अप की लागत, एम्बुलेंस शुल्क, मातृत्व खर्च, अन्य चिकित्सा राय, ऑर्गन डोनर कवर, आयुष उपचार, आदि कवर होता है।
Q: स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम प्रतिशत कितना है?
Ans: स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम रेशियो 99.06% है।
Q: मैं स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का दावा कब कर सकता हूं?
Ans: आप डिस्चार्ज की तारीख से 15 दिनों के भीतर कंपनी को दावा कर सकते हैं।
Q: एक वर्ष में अधिकतम कितनी बार claim allowed है?
Ans: आपको पॉलिसी अवधि के दौरान जितना चाहे उतना claim करने की अनुमति है। हालांकि बीमा राशि पॉलिसी के तहत अधिकतम सीमा तय है।
Q: क्या कोई स्वास्थ्य नीति मौजूदा बीमारी के इलाज को भी कवर करती है?
Ans: आम तौर पर स्वास्थ्य योजनाओं में पहले से मौजूद किसी बीमारी/स्थिति का उपचार शामिल नहीं होता है।
Q: क्या स्वास्थ्य बीमा एक्स-रे, एमआरआई या अल्ट्रासाउंड जैसे नैदानिक शुल्क कवर करता है?
Ans: स्वास्थ्य बीमा एक्स-रे, एमआरआई, रक्त परीक्षण आदि जैसे सभी नैदानिक परीक्षणों को कवर करता है, लेकिन इसके लिए पेशेंट को कम से कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होने होते हैं।
Q: क्या मैं अपने 3 साल के बच्चे के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी ले सकता हूँ?
Ans: बच्चे स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होते हैं, लेकिन माता-पिता में से किसी के साथ कवर किए जा सकते हैं।
Q: हेल्थ कार्ड क्या होता है?
Ans: हेल्थ कार्ड एक ऐसा कार्ड होता है जो हेल्थ पॉलिसी के साथ आता है। यह कार्ड आपके एक पहचान पत्र के समान ही होता है जो आपको किसी भी अस्पताल में कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन सुविधा का लाभ उठाने का सुविधा देता है।
आज आपने क्या सीखा –
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि Star health insurance in hindi, Star health insurance plan in Hindi, Star health insurance plan details in hindi, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस रिन्यूअल कैसे करें, स्टार हेल्थ इंश्योरेंस की विशेषताएं, आदि के बारे में बताया है।
मुझे उम्मीद हैं की आपको स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के बारे में सारी जानकारी अच्छे से समझ आ गए होंगे और आपको इस बैंक के लोन से संबंधित सारे प्रश्नो के जवाब भी मिल गए होंगे।
अगर आपके मन में अभी भी इस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से सम्बंधित किसी भी प्रकार का कोई भी सवाल हैं तो आप नीचे Comments Section में पूछ सकते हैं।
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो और कुछ नया सिखने को मिला हो तो आप इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।