आधार कार्ड हम सभी से जुड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है जिसे कई बार कुछ सुधार करने के लिए चेक करना होता है तो ऐसे में हमें Aadhar card check karne wala apps की जरूरत पड़ती है जिसकी मदद से हम घर बैठे आसानी से आधार कार्ड चेक कर सकें।
अगर आप भी अपना आधार कार्ड चेक करने के लिए आधार कार्ड चेक करने वाला ऐप्स की तलाश कर रहे हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर आए हैं क्योंकि आज के इस पोस्ट में आपको आधार कार्ड चेक करने से रिलेटेड ऐप के नाम बताने वाला हूं।
जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि आधार कार्ड हम सभी के लिए कितना महत्वपूर्ण है जो भारत की नागरिकता दर्शाती है और आज के समय आधार कार्ड का इस्तेमाल हर जगह किया जा रहा है।
तो चलिए बिना देरी किए आधार कार्ड चेक करने वाला ऐप्स के नाम और उसके बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताता हूं जिसके बाद आप बहुत ही आसानी से अपना आधार कार्ड चेक कर पाएंगे।
Aadhar card check karne wala apps के बारे में
आधार कार्ड चेक करने वाला ऐप एक ऐसा ऐप होता है जिसकी मदद से आप आधार कार्ड से रिलेटेड किसी भी जानकारी को चेक कर सकते हैं।
अगर आप आधार कार्ड से रिलेटेड कुछ भी चेक करना चाहते हैं और उसके लिए ऐप्स की पास कर रहे हैं तो आपको इंटरनेट पर कई सारे ऐप्स मिल जाएंगे जिसकी मदद से आप आधार कार्ड चेक कर सकते हैं।
लेकिन इस पोस्ट में जिस भी ऐप्स का नाम बताया गया है वह बहुत ही पॉपुलर और ट्रस्टेड ऐप है जो आपको बहुत ही आसानी से आधार कार्ड चेक करने में मदद करेगा और आधार कार्ड से रिलेटेड सभी जानकारी प्रदान करेगा।
Aadhar card check karne ka apps कैसे डाउनलोड करें?
अगर आप अपने फोन में आधार कार्ड चेक करने वाला ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप हमारे द्वारा बताए गए किसी भी एक ऐप को डाउनलोड कर सकते है।
इस पोस्ट में बताए गए सभी ऐप्स की रेटिंग्स और रिव्यू बहुत ही अच्छी है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
टॉप 5 आधार कार्ड चेक करने वाला ऐप के नाम (Aadhar check karne wala apps)

आइए अब आधार कार्ड चेक करने वाला उन टॉप 5 ऐप के नाम और उन सभी ऐप के बारे में सभी जानकारी एक-एक करके जानते हैं। आप इनमे से अपने अनुसार कोई सा भी एक ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
1. mAadhar
mAadhaar सबसे बेहतरीन आधार चेक करने वाला ऐप में से एक है और इस ऐप की मदद से आधार कार्ड के बारे में सभी जानकारी चेक कर सकते हैं।
यह ऐप भारत सरकार के द्वारा authorized है जिस वजह से यह ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है और आप बिना किसी डर के इस ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह ऐप आपको आधार चेक करने से जुड़ी कई सारे फीचर प्रदान करता है जिसमें Multilingual, Universality, Aadhaar Online Services on Mobile, Aadhaar Locking, Biometric locking, Multi-profile, Update of profile, आदि शामिल है।
अगर आप इस ऐप को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इस ऐप को 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।
ऐप साइज | 34 MB |
ऐप रेटिंग | 3.5/5 |
ऐप रिव्यु | 3L+ |
ऐप डाउनलोड | 5Cr+ |
2. UMANG
UMANG ऐप भी mAadhar के जैसे ही काफी पॉपुलर और ट्रस्टेड ऐप है जिसका इस्तेमाल आप आधार कार्ड चेक करने के साथ साथ और भी कई ऑफिसियल काम के लिए कर सकते हैं।
UMANG ऐप भी भारत सरकार के द्वारा बनाया गया है और इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) द्वारा विकसित किया गया है। UMANG का पूरा नाम ‘Unified Mobile Application for New-age Governance’ है।
यह ऐप, वेब, एसएमएस और आईवीआर चैनलों के माध्यम से भारत के नागरिकों के लिए केंद्र, राज्य, स्थानीय निकायों और सरकार की एजेंसियों से पैन-इंडिया ई-गवर्नेंस सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं।
आप इस UMANG ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और इस ऐप को 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।
ऐप साइज | 25 MB |
ऐप रेटिंग | 4.0/5 |
ऐप रिव्यु | 3L+ |
ऐप डाउनलोड | 5Cr+ |
3. Aadhar QR Scanner
आप इस Aadhar QR Scanner ऐप का इस्तेमाल ई-आधार और मुद्रित आधार कार्ड पर दिखाए गए क्यूआर कोड में मौजूद डेटा को पढ़ने के लिए कर सकते हैं।
इस ऐप को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा विकसित किया गया एक ऑफिसियल ऐप है।
यह ऐप आपको ऑनलाइन आधार से जुड़ी सभी जरुरी जानकारी जैसे आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और फोटो की जानकारी प्रदान करने में मदद करता है।
Aadhar QR Scanner ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। इस ऐप को 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है।
ऐप साइज | 6MB |
ऐप रेटिंग | 3.4/5 |
ऐप रिव्यु | 5T+ |
ऐप डाउनलोड | 10L+ |
4. QRCode Scanner: Aadhar card Scanner
यह ऐप आपको अपने आधार कार्ड के स्टेटस चेक करने में मदद करता है और आप इस ऐप के द्वारा बहुत ही आसानी से और कम समय में आधार चेक कर सकते हैं।
यह ऐप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) का ऑफिसियल ऐप नहीं है लेकिन आप इस ऐप का इस्तेमाल आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।
इस ऐप में कई सारे फीचर शामिल हैं जैसे आधार कार्ड क्यूआर कोड को स्कैन करना, आधार आवेदन स्टेटस चेक करना, आधार कार्ड सुधार विवरण की जांच करना, आधार कार्ड को अपने फ़ोन में डाउनलोड करना, आदि।
इस ऐप को 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है। अगर आप भी इस ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐप साइज | 9 MB |
ऐप रेटिंग | 4.2/5 |
ऐप रिव्यु | 500T+ |
ऐप डाउनलोड | 1L+ |
5. Aadhar card Info
Aadhar card Info ऐप की मदद से आप अपने आधार से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो जाता है तो आप इस ऐप से अपना आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इस ऐप का इस्तेमाल ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने, आधार कार्ड पता परिवर्तन करने, आधार कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने, और अपने ई-कार्ड आवेदन की स्थिति जाँच करने, के लिए किए जा सकते हैं।
Aadhar card Info ऐप का इस्तेमाल आप अपने आधार से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं लेकिन यह ऑफिसियल गवर्नमेंट की ऐप नहीं है और इसे केवल लोगों की मदद के लिए बनाया गया है। आप ये ऐप इस्तेमाल करना चाहते हैं या नहीं यह पूरी तरह से आपके ऊपर है।
इस ऐप को 50 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चूका है। अगर आप इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐप साइज | 4 MB |
ऐप रेटिंग | 4.2/5 |
ऐप रिव्यु | 200+ |
ऐप डाउनलोड | 50T+ |
FAQs: Aadhar card check karne wala apps
Q: आधार कार्ड चेक करने के लिए सबसे अच्छा ऐप कौन सा है?
Ans: आधार कार्ड चेक करने के लिए सबसे अच्छा ऐप UMANG हैं।
Q: आधार कार्ड चेक करने वाले ऐप्स से क्या क्या चेक कर सकते हैं?
Ans: आधार से रिलेटेड सभी जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
Q: आधार कार्ड चेक करने वाला ऐप सुरक्षित होता है?
Ans: जी बिल्कुल, आप इन सभी ऐप का बेजिझक इस्तेमाल कर सकते हैं।
आज आपने क्या सीखा –
मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आए होंगे और इस पोस्ट में बताए गए आधार कार्ड चेक करने वाले ऐप से रिलेटेड सारी जानकारी अच्छे से समझ आ गए होंगे।
अगर आपको अभी भी इस पोस्ट में बताए गए जानकारी में किसी भी तरह के डाउट्स हैं तो आप मुझसे पूछ सकते है और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो और कुछ नया सीखने को मिला हो तो आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जरूर शेयर करें और इसी तरह की इनफार्मेशन आगे प्राप्त करने के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Read Also –
- चालान चेक करने वाला ऐप्स
- खेत नापने वाला पॉपुलर ऐप
- सिविल चेक करने वाला ऐप्स
- मोबाइल रिचार्ज करने वाला ऐप्स
- खाता चेक करने वाला ऐप्स
- टिकट चेक करने वाला सबसे अच्छा ऐप्स